कांग्रेस संगठन को लेकर सजग,तीन दिवसीय बैठक तय

 रिपोर्ट_हरिकेश यादव जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को मिली जिम्मेदारी 

अमेठी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अमेठी ने अंगड़ाई ली। संगठन की बैठक के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा हुई। संगठन के नायक राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी को बैठको के आयोजन की ज़िम्मेदारी सौपी गई है ।

कांग्रेस कमेटी अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उपाध्यक्ष,महामंत्री,सचिव को बैठक मे कार्यकर्ताओ की उपस्थित सुनिश्चित करना है।बैठक मे बूथ अध्यक्ष,ग्राम पंचायत अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियो के साथ ही साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ को आमंत्रित किया गया। जिन्हे संगठन की जानकारी,कार्यकर्ताओ को संगठन से जोडना,समस्याओ को संकलित कर निस्तारण करना,दैवीय आपदा मे सक्रिय रहना,कांग्रेस अनुषागिक संगठन से बेहतर तालमेल, अनुशासन,सोशल मीडिया आदि पर चर्चा करने की तैयारी कर रहे है। कार्यक्रम के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के निर्देश पर बैठक के बिन्दु तय होने है। 

जिला महामंत्री अनिल सिंह ने जानकारी दी कि कांग्रेस के संगठन पदाधिकारियो की बैठक आगामी 21 मार्च 2023 को टीकरमाफी (अमेठी ), मे बैठक 01 बजे दोपहर होगी। 22 मार्च 2023 को सेवई हेमगढ (गौरीगंज) 11 बजे बैठक, 02 बजे फुदरपुर गांव (जगदीशपुर) मे बैठक होगी। 23 मार्च 2023 को 11 बजे सेमरौता डिग्री कॉलेज (तिलोई),02 बजे साडा सैदान स्कूल (सलोन) मे बैठक होनी है। कांग्रेस नेता,पदाधिकारियो को समय से बैठक मे उपस्थित रहने की अपील पार्टी करती है। संगठन के मजबूती के लिए एक मंच पर चर्चा एव बिचार विमर्श करे।