नवरात्रि के पहले दिन सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने मंदिर में किया पूजन अर्चन

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इन्देविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्रवासियों समेत तमाम लोगों के लिये की मंगलकामना।
  • कैम्प कार्यालय पर आये लोगों नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष की बधाइयाँ।
  • लोगों की सुनी फरियाद, समस्यायों के लिये सम्बंधित अधिकारियों से की वार्ता।

सुल्तानपुर।चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव वर्ष के अवसर पर आज सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अपने कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर स्थित मंदिर में पूजन अर्चन किया और क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की। इसके बाद पूर्व मंत्री अपने कैंप कार्यालय पहुंचे, जहां क्षेत्र से आए लोगों से उन्होंने मुलाकात कर उन्हें हिंदू नव वर्ष की बधाइयां दी। इस मौके पर विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी, साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इसके निस्तारण के निर्देश दिए।

 इसी क्रम में तिवारीपुर के प्रधान इंदर तिवारी अपने क्षेत्र की समस्यायों से विधायक विनोद सिंह को अवगत कराया, जिसके निस्तारण के लिये सम्बन्धित को पूर्व मंत्री ने निर्देशित किया। वहीं हयात नगर के प्रधान रमेश शर्मा ने अपने सहयोगियों की नाली, सड़क आवास जैसी समस्यायों में अनियमितता की शिकायत की, जिस पर विधायक विनोद सिंह ने आश्वस्त किया कि कल ही डीपीआरओ और पीडी को इन समस्यायों के लिये अवगत करा दिया गया है। 

इसी क्रम में ओपी चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से भी विकास के मुद्दो पर चर्चा हुईं। इसके साथ ही विधायक विनोद सिंह ने लोगों से अनुरोध किया कि जो भी गरीब एवं पात्र हैं उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरूर लें। यदि कोई परेशानी हो तो अवगत कराएं ताकि उसका निस्तारण करवाया जा सके। इस दौरान विजय शंकर मिश्रा बाबा प्रधान प्रतिनिधि, श्याम बहादुर पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अजय सिंह प्रधान मोलनापुर, पवन पाण्डेय भाजपा कार्यकर्ता, राकेश पाण्डेय कुतुबपुर, अजय वर्मा अमहट, सुरजीत वर्मा सहित तमाम लोग पहुंचे।