विधायक विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार , सुनी लोगों की फरियाद, निस्तारण के लिये संबंधित से की बात।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

अर्चना नारायण जिला सवांदता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्र से आये लोगों को आगामी नववर्ष 2023 की बधाइयाँ। सुख समृद्धि    की भी की कामना।
  • अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे दूबेपुर ब्लाक परिसर, प्रधानों को दिलवाया आश्वासन, कराया धरना समाप्त।

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी जनता दर्शन के जरिये क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की। इसके साथ उन्होंने लोगों की फरियाद सुन, उसके निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से बात की। वहीं विधायक विनोद सिंह ने क्षेत्र से आये लोगों को आगामी नववर्ष 2023 की शुभकामनाएँ दी, साथ ही सभी के लिये मंगलकामना की। 

जनता दर्शन के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार, डीडीओ अजय कुमार पाण्डेय, डीपीआरओ आर के भारती के साथ दूबेपुर ब्लाक पहुंचे और पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे प्रधानों से मुलाकात की।

 इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, कटावां प्रधान रिंकू सिंह ने वार्ता की। प्रधानों  ने आरोप लगाया कि खण्ड विकास अधिकारी पर कमीशनखोरी और प्रधानों की उपेक्षा करते हैं। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसा दिए हैं, जिससे नाराज होकर ये सभी प्रदर्शन करने पर मजबूर हुए हैं। 

जिसपर विधायक विनोद सिंह ने बीडीओ संदीप सिंह और मनरेगा लेखाकर के खिलाफ अधिकारियों से कार्यवाही का आश्वासन दिलवाया। जिसके बाद प्रधानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।