सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह में किया गया प्रतिभाओं का सम्मान

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • मोस्ट कल्याण संस्थान की ओर से तिकोनिया पार्क में समारोह का आयोजन
  • निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओ के संचालकों का भी किया गया सम्मान

सुल्तानपुर।माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह आज तिकोनिया पार्क में मनाया गया।इसमें छह विधाओं में बेहतर कार्य करने वाले मोस्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साहित्य ,कला, खेल, विज्ञान व अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 17 लोगों को सावित्रीबाई फुले रत्न सम्मान, नि:शुल्क मोस्ट पाठशालाओं के 43 संचालकों-शिक्षकों एवं मोस्ट कल्याण संस्थान के आह्वान पर दो या दो से अधिक बार रक्तदान करने वाले दो लोगों का मोस्ट कल्याण के लिए कार्य करने वाले 10 को मोस्ट रत्न सम्मान दिया गया।मोस्ट के कार्यक्रमो में सहयोग करने वाले 75 मोस्ट समर्थकों और वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड से 80% या अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 छात्रों को शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजन में प्रमुख अतिथि संतोष यादव पितांबर सेन ने कहा कि रचनात्मक कार्यों के लिए साथ-साथ शोषण अत्याचार के खिलाफ संघर्ष और शोषितों-पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण मोस्ट के प्रति पिछड़ों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। मौलाना उस्मान कासमी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों में नि:शुल्क पाठशाला चलाने का कार्य अति सराहनीय है।

 संस्थान के निदेशक शिक्षक श्याम लाल निषाद गुरुजी ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने में सबसे कठिन संघर्ष और प्रयास माता सावित्रीबाई फुले का रहा है।इसलिए तीन जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षा पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। तीन जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कराने के लिए मोस्ट कल्याण संस्थान संघर्ष करेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भारत राम ने किया। 

आयोजक फौजी संतोष सोनकर रहे और संचालन राम उजागिर यादव व जीशान अहमद ने किया।आयोजन में डॉ कमालुद्दीन, सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व सपा नेता शकील अहमद,सपा नेता मोहम्मद रिजवान गनी खान उर्फ सोनू, रामजतन बौद्ध, प्रधान परमदेव यादव ,विनोद गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटे लाल निषाद, सुरेश मौर्य ,आर ए कोविद,झिनकू राम विश्वकर्मा,रविकांत, कुलदीप जनवादी,कालिका यादव, प्रधान बेचूराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।