जिलाधिकारी महोदय को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के द्वारा नववर्ष के आगमन पर शुभकामनाएं दी गई

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।दिनांक 4 जनवरी 2023 उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ जनपद सुल्तानपुर के जिला सचिव/ जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह अपने समिति के पदाधिकारियों के साथ जिला के मुखिया जिला अधिकारी रवीश गुप्ता के कार्यालय में जाकर उनको अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी 

 इसके साथ ही जिला सचिव अमर बहादुर सिंह एडीएम प्रशासन बी रामप्रसाद एवं जिला के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के कार्यालयों में जाकर समिति के पदाधिकारी जिला सचिव आशीष तिवारी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रहरी मीडिया प्रभारी विनय सेन एवं जिला कोर कमेटी के सदस्य प्रवीन्द्र भालोठीया के साथ उनका अभिनंदन किया एवं नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर उनको पुष्प गुच्छ देकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी

जिला के एडीएम प्रशासन बी राम प्रसाद के द्वारा उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ जनपद सुल्तानपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की उन्होंने समिति के जिला सचिव अमर बहादुर सिंह को इसके लिए साधुवाद कहा ।