नववर्ष 2023 के आगमन पर काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच की कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

अर्चना नारायण जिला संवादाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर। नववर्ष 2023 के आगमन पर काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह के आवाहन पर दरियापुर स्थित मीत एसोसिएट पर बधाई का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार बलदेव सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के उपरांत शुरू हुआ।

जिला अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने विगत वर्ष 2022 में मंच द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए मंच को और बृहद एवं संगठित करने की कार्य योजना बनाई और सभी को जानकारी दी।

मुख्य अतिथि सरदार बलदेव सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा उद्योग व्यापार मंच राजनीति, धर्म भेदभाव से ऊपर उठकर व्यापारी हित हेतु कार्य करता है ,जिसमें सभी वर्ग के व्यापारियों का सम्मान है और मंच पूरे देश के व्यापारियों को संगठित करने का कार्य कर रहा है  उद्यमियों और व्यापारियों के लिए शासन द्वारा प्राप्त लाभ और योजनाओं के बारे में मंच सदैव अवगत कराता रहता है ।

अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अशोक कसौधन ने कहा कि सुल्तानपुर ,मंडल में ही नहीं प्रदेश में भी अपनी एक सक्रिय अहम भूमिका रखता है । मंडल के और जनपदों को भी और अधिक सक्रिय करने के लिए भ्रमण का कार्य जारी है।

इस कार्यक्रम को खुशनुमा बनाने के लिए मंच के पदाधिकारी व गायक सतीश अग्रहरी ने गीत भी गाए। और प्रतियोगी खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसके उपरांत प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। सहभोज के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार नगर अध्यक्ष रवि सोनी ने व्यक्त किया।

 इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी,नगर पदाधिकारी,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व क्षेत्र के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।