भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह जनता दर्जन के जरिये लोगों से हुये रूबरू, सुनी लोगों की फरियाद, निस्तारण के लिये दिखे प्रयासरत।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

अर्चना नारायण जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्रभ्रमण के दौरान बूथ पर लोगों के साथ सुनी पीएम की मन की बात।
  • पूर्व पीएम स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में हुये शामिल।
  • इशहाकपुर में गरीब और निराश्रितों को वितरित किया कम्बल।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी जनता दर्शन के जरिये लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान उन्होने क्षेत्र से आये लोगों की फरियाद सुनी और  उसके निस्तारण के लिये सबंधित लोगों से बात की। इसके साथ ही विनोद सिंह ने इलाके से आये संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र का हाल चाल जाना। 

यहाँ के बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्रभ्रमण के लिये रवाना हुये। इस दौरान उन्होंने कस्बा सुलतानपुर के बूथ नम्बर 117 पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। यहां के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुये और अपने विचार रखे।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह कटका मंडल के अंतर्गत इशहाकपुर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और गरीब और निराश्रितों के कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में शामिल हुए, साथ में माननीय सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार भी रहे, उस दौरान उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर की अध्यक्षता में कम्बल वितरण किया। साथ ही जरुरतमंदो को हर तरीके की मदद के लिये आश्वस्त किया। इस दौरान नायब तहसीलदार, रंजीत सिंह सांसद प्रतिनिधि, श्याम बहादुर पांडेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप शर्मा मंडल महामंत्री कटका, सुभाष वर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।