सत्य सेवा समिति कृष्णा नगर कॉलोनी श्री राम कथा में कथा व्यास आचार्य सुनाया भक्ति धुन

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • प्रभु की भक्ति में ही शक्ति है

सुल्तानपुर ।सत्य सेवा समिति कृष्णा नगर कॉलोनी अवधपुरी निकट रेलवे पावर हाउस करौंदिया में चल रही श्री राम कथा में कथा व्यास आचार्य रवि मोहन जी महाराज ने बताया कि श्रीराम के स्वभाव में करुणा थी कोई लाख पाप कर ले उन्हें गुस्सा नहीं आती थी।कृपा भी कठोर नहीं थी। राम समान प्रभु दूसरा नहीं है। मनुष्य को किसी के प्रभाव को नहीं उसके स्वभाव को देखकर उसके सानिध्य में आना चाहिए।

प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहे जाते हैं।वह एक आदर्श पुरुष आदर्श भाई और आदर्श राजा थे।श्री राम पिताभक्त,धैर्यवान साहसी,न्यायी,पराक्रमी,त्यागी और उदार थे।उनका जीवन चरित्र आज हमारे जीवन में अनुकरणीय है।प्रभु राम पिता गुरु जन तथा जन साधारण जनता के भी वह प्राण प्रिय थे।

जनता के सभी वर्गों के साथ प्रभु राम का व्यवहार बहुत ही मृदुल एवं शिफ्ट था। अपने छोटे भाइयों को प्रसन्न करने के लिए वह खेल में स्वयं हार कर उनको विजई बना देते थे।श्रीराम गुरुजनों की आज्ञा का पालन बड़ी तत्परता तथा लगन से करते थे।आज कलयुग में श्री राम कथा के श्रवण मात्र से मानव का कल्याण संभव है।