विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने अशोक लीलैंड एजेंसी तिरुपति डिस्ट्रीब्यूटर का किया शुभारंभ।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • एजेंसी मालिक को दी बधाई, ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने का किया अनुरोध।
  • सुबह जनता दर्शन के जरिये फरियादियो की सुनी समस्याएं। आवास पर आए जनप्रतिनिधियों से भी की मुलाकात,जाना क्षेत्र का हाल।

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह लगातार लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं। जनता दर्शन के जरिये वे लोगों की फरियाद सुनकर उसका निस्तारण तो कर ही रहे हैं, साथ ही क्षेत्र में निकलकर लोगों से रूबरू हो रहे है। सुख दुःख में पहुंचकर अपनत्व का अहसास तो करा ही रहे हैं,साथ ही क्षेत्र में विकास को लेकर भी लगातार सक्रियता बनाये हुए हैं। 

आज भी विनोद सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित आवास पर जनता दरबार लगाया और वहां पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी, साथ ही उसके निस्तारण के लिये संबंधित लोगों को निर्देशित किया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र का हाल चाल जाना। 

यहां के बाद दोपहर में विधायक विनोद सिंह लखनऊ वाराणसी हाइवे पर पराग डेयरी के सामने बने अशोक लीलैंड एजेंसी तिरुपति डिस्ट्रीब्यूटर पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। इस दौरान विनोद सिंह ने एजेंसी के मालिक मनीष अग्रवाल को बधाइयां दी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने का अनुरोध किया। इस दौरान अशोक लीलैंड के नार्थ जोनल मैनेजर अनिल ढींगरा, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।