अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गई कार्यवाही

 रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, सोमेन बर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में वांछित/वारण्टी अभियुक्तो के विरुद्ध की गई कार्यवाही जिसमे थाना करौंदीकला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 212/2022 धारा 363/366 भा0द0वि0 में सम्बन्धित अभियुक्त मनोज दुबे पुत्र जगदीश दुबे निवासी ग्राम रोही नेवादा थाना सूरयावा जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 

1.उ0नि0 मोहलेराम

2.का0 दिनेश कुमार

3.का0 हर्षित यादव                                               

4.का0 रवि राय                                                           

5.का0 बलराम सिंह              

वही थाना धम्मौर की पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 353/2022 धारा 386 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र माताफेर यादव निवासी हरिहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुलतानपुर को गिरफ्तार किया गया । 

151/107/116 सीआरपीसी की कार्यवाही

शान्ति व्यवस्था भंग किये जाने के सम्बंध में चलाये गये अभियान के अन्तर्गत थाना कादीपुर से 02, थाना गोसाईगंज से 02, थाना कुड़वार से 04, थाना धम्मौर से 02, थाना लम्भुआ से 03, थाना दोस्तपुर से 09, कुल 22 व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के सम्बन्ध में गिरफ्तार किया गया ।