पीएम मोदी पर अभद्र व आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपाइयों ने पैदल मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया

 रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • पाकिस्तान और आतंकवाद बने एक-दूसरे के पूरक : डा० आरए वर्मा
  • बिलावल भुट्टो के खिलाफ भाजपाईयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका पुतला

सुलतानपुर।17 दिसम्बर 2022।पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर अभद्र व आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपाइयों ने पैदल मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया।शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा ने पाक विदेश मंत्री के शर्मनाक बयान की तीखे शब्दों में निंदा की है।

उन्होंने कहा हर मोर्चें पर विफल पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान उनकी कुंठा, हताशा और निराशा को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है।आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान,

आतंकवाद और अराजकता एक दूसरे के पूरक बन गए है। इसके पहले सुपर मार्केट स्थित बीजेपी नगर कार्यालय पर बड़ी संख्या में एकत्रित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भुट्टो और पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट गेट तक प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट गेट पहुंचने पर भाजपाईयों ने बिलावल भुट्टो की जूतों से पिटाई करने के बाद पुतला फूंका।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डा• सीताशरण त्रिपाठी व जगजीत सिंह छंगू,प्रवीन कुमार अग्रवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल,आनंद द्विवेदी,विजय त्रिपाठी,घनश्याम चौहान,धर्मेन्द्र कुमार, राजित राम,अशोक सिंह,डॉ रामजी गुप्ता, गांधी सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह,पूर्व जिला महामंत्री संजय सोमवंशी,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,डॉ अनुराग पांडे,अनिल बरनवाल,नगर महामंत्री प्रवीण मिश्रा व शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, सभासद अरुण सिंह , रमेश सिंह टिन्नू व दिनेश चौरसिया, विनोद मिश्रा,ओम प्रकाश श्रीवास्तव, रामचरित पाण्डे, राकेश जायसवाल, सतनाम सिंह,धर्मेंद्र द्विवेदी, सौरभ पाण्डेय,आशीष मिश्रा, शौर्य वर्धन सिंह,सुधांशु सिंह, अंकुर तिवारी,रेनू सिंह, राजकुमार सोनी,राजीव सिंह, अरविन्द यादव,संजय सिंह मुन्ना,मंजू तिवारी,रचना अग्रवाल,रीना जायसवाल,पूनम अग्रहरि,ऋषभ वर्मा, दीपक सिंह, बाली तिवारी,मनीष साहू, प्रदीप बरनवाल, मोहित साहू,राम अवध जायसवाल, मुन्ना सोनी,अशोक वर्मा, सचिन अग्रहरि, अजय सिंह, विनय मालवीय आदि मौजूद रहे।