वक्ताओं ने अटल जी की जयंती पर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर की चर्चा

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे पूर्व पीएम अटल जी : शंकर गिरि
  • अटल जी के आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर : शंकर गिरि

सुलतानपुर।भारत रत्न से सुशोभित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी लोकतांत्रिक एवं मानवतावादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति थे।वह सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे।उनके दिखाए आदर्श हम सबके लिए अमूल्य धरोहर है।यह बाते भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने भाजपा के जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 98 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आरए वर्मा ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।

उन्होंने कहा मां भारती के लाल अटल जी विराट व्यक्तित्व के धनी थे।वह राजनीति के अजातशत्रु थे।अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा, 42 वर्ष पहले उनकी कही बात सत्य साबित हुई है।आज भाजपा अपने स्वर्णिम काल में है।विधायक विनोद सिंह व राजेश गौतम ने कहा पीएम मोदी अटल जी के सपने को साकार रूप दे रहे हैं।पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा वह विश्व पटल पर चमकते हुए सितारे थे।

डाॅ सीताशरण त्रिपाठी ने कहा अटल जी आदर्शो की प्रतिमूर्ति थे।पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह,पूर्व पालिकाध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि गोष्ठी के   पदाधिकारियों,

जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पार्चन कर शिद्दत से याद किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, ऋषिकेश ओझा, विधायक सीताराम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमारअग्रवाल,ज्ञान प्रकाश जायसवाल, घनश्याम चौहान, 

संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार, आनन्द द्विवेदी,आलोक आर्या,डाॅ प्रीति प्रकाश,सुनील वर्मा, दिनेश श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला ,राजित राम, आशीष सिंह रानू, ब्लाक प्रमुख चन्दर प्रताप सिंह, प्रात्येश सिंह बंटी, योगेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश मिश्रा, रूपेश सिंह, श्याम बहादुर पाण्डेय,अजय जायसवाल,बबिता तिवारी,उपमा शर्मा,अजय सिंह लीडर,गांधी सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, 

अखिलेश जायसवाल, माटी कला कल्याण बोर्ड के सदस्य मंगरु प्रजापति,,डाॅ हीरालाल मिश्रा,

अरूण द्विवेदी,डाॅ महिमा शंकर द्विवेदी, राजेश पाण्डेय,विवेक सिंह,इन्द्रदेव मिश्रा,डाॅ संतोष सिंह,रामेन्द्र प्रताप सिंह,देवेंद्र प्रताप सिंह,विनोद सिंह, विनोद मिश्रा, संतोष दूबे, कोकिला तिवारी, विवेक पाण्डेय,रमेश तिवारी, किन्नू तिवारी,जयन्त सिंह, रुपेश शुक्ला, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह,मुकेश अग्रहरी,संदीप तिवारी,शेष कुमार सिंह,प्रदीप शर्मा, प्रवीण मिश्र,

आदर्श पाण्डेय, राकेश जायसवाल,सभासद अरूण सिंह,रमेश सिंह टिन्नू,मनीष जायसवाल,विजय सेक्रेटरी, संदीप गुप्ता, राजकुमार सोनी, आदर्श पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,आशीष मिश्रा,प्रदीप बरनवाल, धर्मेन्द्र द्विवेदी ,डाॅ रामचरित पाण्डे,भरत सोनी, रेनू सिंह,अनिल सोनी, मुन्ना सोनी,अमित श्रीवास्तव,अजय सिंह,अशोक वर्मा, पूनम अग्रहरि,अरूण कुमार तिवारी,अनुज प्रताप सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।