किसान सम्मान दिवस पर कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के कृषि विज्ञान केन्द्र बरासिन पर किसान सम्मान दिवस के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन केंद्र परिसर पर किया गया। यह आयोजन भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर आयोजित कराया गया। तकनीकी सत्र में प्राकृतिक खेती,फसल अवशेष प्रबंधन, दलहनी एवम् तिलहनी फसलों का महत्व एवम् उपयोगिता, उनकी उत्पादन तकनीकी, कम लागत में अधिक लाभ आदि विषयों पर कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा गोष्ठी के माध्यम से की गयी। 

इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवम् अध्यक्ष डाॅ. वी पी. सिंह ने विस्तृत चर्चा करते हुये किसानों को बताया कि कृषक सम्मान दिवस कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 120 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया गया। डॉ. सिंह ने प्राकृतिक खेती विषय पर विस्तृत चर्चा की और किसानों को उसके लाभ बताए। वरिष्ठ वैज्ञानिक सस्य डॉ.सौरभ वर्मा ने रबी फसलों में सिंचाई एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर विशेष चर्चा की।केंद्र के वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डाॅ. विनोद सिंह ने प्राकृतिक खेती पर चर्चा करते हुए पंचगव्य बनाने की तकनीक बताई।केंद्र के पौध सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.हिमांशु शेखर सिंह ने रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण के साथ ही उनमें लगने वाले कीट-व्याधियों के प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। 

पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ.गौरव पाण्डेय ने पशु पालन प्रबंधन विषय पर किसानों को अवगत कराया। केन्द्र के बीज तकनीकी वैज्ञानिक डॉ. कोटेश लमानी ने रबी फसलों के बीज उत्पादन तकनीक पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जनपद के कृषि रत्न सम्मानित कृषक राम कीरत मिश्रा,जमील अहमद,राज कुमार सिंह,बासुदेव तिवारी,रमेश कुमार,आद्या प्रसाद सिंह,प्रशांत तिवारी एवं नीरज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।