आज भी विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का जारी रहा क्षेत्रवासियों के साथ मुलाकात का कार्यक्रम।

 रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

जावेद अहमद सिटी हेड

 इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • जनता दर्शन और क्षेत्रभ्रमण के जरिये जाना लोगों का हाल, समस्यायों को निस्तारित करने के किया पूरा प्रयास, संबंधित लोगों से फोन के जरिये समस्यायों को निस्तारित करने का दिया आश्वासन।
  • हिंदी दैनिक अखबार राष्ट्रीय सहारा के वार्षिकोत्सव पर आयोजित विशिष्ट अलंकरण एवं मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुये शामिल।
  • डेंगू महामारी को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में हुये शामिल, दिए दिशा निर्देश।

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का क्षेत्र से लोगों का मिलने और उनकी समस्यायों को निस्तारित करने का कार्यक्रम आज भी जारी रहा। शुरुवात कैम्प कार्यालय से हुई जहां विनोद सिंह ने न सिर्फ लोगों की फरियाद सुनी बल्कि उसे निस्तारित करने के लिये तत्पर नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी फरियादियों की समस्याओं को निस्तारित करने के निर्दर्शित किया। यहां के बाद पूर्व मंत्री विनोद सिंह हिंदी दैनिक अखबार राष्ट्रीय सहारा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम पर आयोजित विशिष्ट अलंकरण एवं मेधावी सम्मान समारोह में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं जो उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी साथ ही इस आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आयोजकों को प्रोत्साहित किया।  वहीं यहां से  निकलने के बाद विधायक विनोद सिंह नगर के अमहट स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचे और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ डेंगू महामारी को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुये। उन्होंने साफ कहा कि अपने आस पास साफ सफाई के साथ साथ नालियों में लगातार छिड़काव करने के साथ ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लगातार फागिंग करने के निर्देश दिए। उस दौरान विनोद सिंह ने कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य क्षेत्र एवं क्षेत्रवासियों को सुरक्षित रखना है। इसके लिये वे हमेशा तत्पर एवं तन मन धन से साथ हैं। इसके लिए जो भी सभव होगा वे जरूरतमंदों के लिये सबसे पहले खड़े नजर आयेंगे।बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मलेरिया अधिकारी, परियोजना निर्देशक डीआरडीए, अवर अभियंता नगर पालिका परिषद, आकाश जायसवाल नगर अध्यक्ष भाजपा, मंगरू प्रजापति, दिनेश चौरसिया, प्रवीण मिश्रा, अमोल बाजपेई, चंद्रप्रकाश चंदू सभासद, उत्तम सिंह धनपतगंज  सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।