जनता दरबार के जरिये आज भी लोगों से रूबरू हुये सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्र से आये लोगों की सुनी फरियाद, निस्तारण के लिये सबंधित लोगों से की बात।
  • इलाके से आये जनप्रतिनिधियों से जाना क्षेत्र का हाल।लोगों के सुख में पहुंचने की कही बात।

सुल्तानपुर ।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी जनता दर्शन के जरिये लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आये लोगों की न सिर्फ फरियाद सुनी बल्कि उसके निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से बात भी की। इसके साथ ही क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों का उन्होंने हाल चाल लिया साथ ही इलाके के बारे में जानकारी करते नजर आए।   उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि आपकी समस्या वाजिब है तो उसका निस्तारण होकर रहेगा। राजेश निषाद प्रधान बल्लीपुर अपने गांव की समस्याओं को लेकर मुलाकात की जिसके संबंध में माननीय विधायक जी संबंधित से फोन कर तुरंत निस्तारण करने का निर्देश दिया। विधायक जी ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों से कहा कि ग्रामीण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अपने अपने क्षेत्र के लोगों को बता कर उन्हें उसका लाभ दिलाया जाए। इस दौरान राम अभिलाख सिंह मंडल अध्यक्ष लोहरामऊ, आदर्श पाण्डेय प्रधान अलहदादपुर, बब्लू पाठक प्रधान प्रतिनिधि उगईपुर, मिंटू सिंह प्रधान कटका, मनोज वर्मा प्रधान प्रतिनिधि सुदनापुर, राकेश सिंह पूर्व प्रधान अहिरौला, राजा सिंह कटका व राजेंद्र मिश्रा शक्ति केंद्र प्रभारी धनपतगंज विधायक विनोद सिंह से अपनी- अपनी समस्याओं के साथ मिलने पहुंचे।