आवास पर जनता दरबार और क्षेत्र भ्रमण के जरिये लोगों से की मुलाकात, शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही के लिये संबंधितों को किया निर्देशित

 रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • आज भी जारी रहा विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का जनसपंर्क अभियान।
  • लोगों के सुख दुःख में पहुंचकर चुनावी वायदे को भी पूरा करते नजर आये विनोद सिंह।

सुल्तानपुर|चुनाव में लोगों से किये गये वायदे को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह लगातार निभाने में जुटे हुये हैं। लोगों की शिकायतों पर कार्यवाही करवाने की बात हो, या फिर लोगों के सुख दुःख में पहुंचने की बात। इलाके में  विकास कार्यों को प्राथमिकता देने हो या फिर समाजसेवा के जरिये लोगों की मदद की बात। विनोद सिंह हर वो कोशिश करते हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानी को दूर किया जा सके। इसी कड़ी में सुबह सबसे पहले उन्होंने जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आये लोगों की फरियाद सुनी और संबंधितों को निर्देशित कर उसके निस्तारण की बात कही वही।  यहां के बाद वे बहलोलपुर स्थित मिश्र का पुरवा गांव पहुंचे जहां गोपाल मिश्रा की माता जी एवं छोटे भाई के निधन पर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद में रामापुर बंधवा खुर्द में राजकुमार प्रजापति के यहां पहुंचे। दरअसल रविवार को इनके घर मे आग लगने से काफी नुकसान हुआ था, लिहाजा विनोद सिंह ने हर तरीके से मदद का आश्वासन दिया। 

यहां कर बाद पूर्व मंत्री हसनपुर के पूर्व प्रधान इन्द्र नारायण तिवारी से मुलाकात कर गांव में जनसंपर्क किया। साथ ही गांव के शिवानंद शुक्ला के निधन पर परिजनों ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की साथ ही हर संभव मदद की बात कही। इसके बाद विधायक विनोद सिंह महमूदपुर के प्रधान संतोष से मुलाकात की एवं गांव के विकास सहित तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। यहां के बाद ग्राम धर्मदासपुर में चल रही भागवत कथा के समापन पर अयोजित भण्डारें शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर लोगों का आर्शीवाद लिया‚ यहां के बाद ग्राम जुडापट्टी में जनसम्पर्क किया और लोगो से मिलकर हालचाल लिया‚ इसी क्रम में ग्राम सराय मालिन के निवासी राम सुरेश के भाई रामाशंकर चौहान के देहान्त पर उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्ति की और कहा कि यदि हमारी कही आवश्यता महशूस होती है तो हमे अवश्य याद करियेगा हमे अपने साथ खड़ा पायेगें। ग्राम सेमरौना में राजशेखर सिंह के बाबा के देहान्त पर उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह देर शाम तक जनसंपर्क जारी रहा और ग्रामीण बाजारों, रास्तों, ठेले-गुमटी वालों से रुक रुक कर हाल चाल लेते दिखाई दिए। आज के इस कार्यक्रम में उत्तम सिंह‚ संतोष सिंह प्रधान महमूदपुर‚ श्याम बहादुर पाण्डेय पूर्व जिला पंचायत सदस्य‚ अभिषेक तिवारी‚ लालमणि मिश्रा‚ इन्द्र नरायन तिवारी व अन्य क्षेत्रीय लोग शामिल रहें।