रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ
इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी।लोगों ने किया अनुरोध, जन जन तक पहुंचाए योजनाओ की जानकारी,ताकि पात्र ले सकें लाभ।
सुल्तानपुर।दरअसल आज सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह नगर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहुंचे जहां वे किसान गोष्ठी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर अपनी उपज में बढ़ोत्तरी करनी चाहिये। विनोद सिंह ने कहा कि औषधीय खेती और वैज्ञानिक खेती के जरिये आज लोगों को ज्यादा लाभ हो सकता है। लिहाजा पूर्व मंत्री ने ऐसी खेती की ओर ध्यान देने का अनुरोध किया।