सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का लगा जनता दरबार

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • सुनी गई दर्जनों लोगों की फरियाद,मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण। 
  • बाकी बची शिकायतों के लिये अधिकारियों को किया गया निर्देशित।
  • नगर क्षेत्र से आये कई जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात, बीती शाम हुई फागिंग का भी जाना हाल।

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के कैम्प कार्यालय में आज भी जनता दरबार लगाकर क्षेत्र से आये लोगों की फरियाद सुनी गई। इस दौरान विधायक ने ज्यादातर लोगों की शिकायतें मौके से ही निस्तारित कर दी गईं, जबकि कई ऐसी शिकायतें जो अधिकारियों के लेवल की थी, उन्हें फोन और पत्र के जरिये निस्तारित करने के लिये निर्देशित किया गया। विनोद सिंह ने सभी को आश्वस्त किया किसी की कोई भी लीगल समस्या हो, वो बेहिचक मिल सकता है। उसकी समस्या को निस्तारित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान पूर्व मंत्री ने नगर क्षेत्र से आये पार्टी पदाधिकारियों,नेताओं और तमाम जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और क्षेत्र का हाल चाल लिया। 

नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल सहित तमाम सभासदों ने भी विधायक जी को क्षेत्र की तमाम समस्यायों ने अवगत कराया जिसके निस्तारण के लिए विनोद सिंह ने सभी आश्वस्त किया है। वहीं मंगलवार को विकास भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में फागिंग को लेकर दिए गए निर्देश का विनोद सिंह ने हाल जाना। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में आम जन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिये तत्काल अवगत कराएं ताकि उसका समय से निस्तारण किया जा सके। इस दौरान बीजेपी नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल,सभासद मंगरु प्रजापति, दिनेश चौरसिया, प्रवीण मिश्रा , सभासद संतोष सिंह,अरुण सिंह सभासद, चन्द्र प्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।