आज भी लगा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का जनता दरबार

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • सुनी लोगों की फरियाद,निस्तारण के लिये संबधित को किया निर्देशित।
  • क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियो से भी मुलाकात।डेंगू महामारी को लेकर भी लोगों से की वार्ता, बचाव को लेकर लोगों से जानी जमीनी हकीकत।

सुल्तानपुर ।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्रवासियों की मदद के लिये हमेशा तत्पर हैं। चाहे जनता दर्शन की बात हो, या क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से मिलकर उनकी समस्या निस्तारण की बात, विधायक जी लगातार लोगों के बीच उपलब्ध हैं। आज भी विनोद सिंह ने अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार लगाया, साथ ही क्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ज्यादातर फरियादियों की समस्यायों का उन्होंने मौके पर संबंधित लोगों को फोन करवा कर निस्तारण कर दिया जबकि अधिकारियों के लेबल की समस्यायों को जल्द ही निस्तारित करने का आश्वासन फरियादियों को दिया है। 

इस दौरान इलाके से आये जनप्रतिनिधियों ने विधायक विनोद सिंह ने मुलाकात कर क्षेत्र का हाल चाल जाना। वहीं क्षेत्र में डेंगू बीमारी के सम्बंध में उन्होंने वार्ता की और नियमित रूप से फागिंग करवाने की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि यदि फागिंग में कोई दिक्कत हो तो तत्काल उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि तुरंत उसका निस्तारण किया जा सके। विनोद सिंह ने कहा कि डेंगू ही नही वरन किसी भी विषम परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं। 

 इस दौरान हयातनगर के प्रधान रमेश शर्मा, सुदनापुर के निवासी मनोज कुमार वर्मा, रामअचल विश्वकर्मा मायंग, प्रवीण मिश्रा सभासद बढैयावीर, अशोक सिंह पूर्व प्रधान सिरवारा, अतुल पाण्डेय बरेहता, ओमप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान फतेहपुर, अजय सिंह प्रधान मलिकपुर, अखिल तिवारी टीकर सहित तमाम लोग पहुंचे।