विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने पहले जनता दर्शन, फिर क्षेत्र भ्रमण के जरिये लोगो से हुये रूबरू

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • लोगों के सुख दुःख में शामिल हो कराया अपनत्व का अहसास।
  • आम लोगों से भी की मुलाकात, लोगों के सुख दुःख में साथ रहने की कही बात।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। लोगों के सुख दुःख में शामिल होने के साथ साथ वे क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। आज दिन की शुरुवात उन्होने जनता दर्शन से की। कैम्प कार्यालय पर जनता दर्शन के जरिये विधायक विनोद सिंह फरियादियो से रूबरू हुए , उनकी फरियाद सुनी साथ ही उसे निस्तारित करने के लिये संबंधित लोगों को फोन किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए कार्यक्रम की शुरुवात उन्होंने करौंदिया से की जहां पूर्व प्रधान बच्चू लाल के घर पहुंचकर उनके पुत्र विनोद कुमार ( रग्घू) की मृत्यु पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद विधायक पलहीपुर पहुंचे और रिंकू सिंह के पिता धर्मपाल सिंह के निधन पर परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। 

इसके बाद पूर्व मंत्री इसी गांव में लाला के पुरवा में मनीष कुमार तिवारी के यहां चल रही भागवत कथा में अंतिम दिन शामिल होकर कथा का आशीर्वाद लिया यहां के बाद वे रामकेवल मौर्या के घर पहुंच कर उनके पुत्र यशवंत मौर्य के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद पूर्व मंत्री एवं विधायक विनोद सिंह हसनपुर के तिवारीपुर गांव पहुंचे और राज कुमार तिवारी उर्फ राजा भइया के यहां प्रथम दिन भागवत कथा में शामिल हो आशीर्वाद लिया। आज के इस कार्यक्रम में इंद्र नारायण तिवारी प्रधान, रमेश दत्त तिवारी एडवोकेट, शंभू नाथ तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, अनिल सिंह, सुशील पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, श्याम बहादुर पाण्डेय व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इन सभी दौरों और कैम्प कार्यालय के दौरान विधायक ने लोगों को आश्वस्त किया आप सभी लोगों ने जिस उम्मीद से विधायक बनाया है वो उम्मीद हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने साफ कहा कि मैं और हमारी टीम हमेशा लोगों की सेवा के लिये तत्पर हैं, जिसकी भी वाजिब समस्या होगी उसका तत्काल निराकरण करवाया जायेगा।