विधायक विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार। सुनी जनता की फरियाद, समस्यायों के निस्तारण के लिये संबंधित को दिए दिशा निर्देश।

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

अर्चना नारायण जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • क्षेत्र भ्रमण के जरिए लोगों से हुये रूबरू, लोगों ने सुख दुःख में भी हुये शामिल।

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह इलाके के लिये सर्वसुलभ जनप्रतिनिधि हैं। न सिर्फ जनता दरबार बल्कि क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से मिल रहे हैं, उनके सुख दुख में लगातार शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में विनोद सिंह ने आज कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी बल्कि उनकी समस्यायों के निस्तारण के लिये तत्पर दिखे।

 उन्होंने आलाधिकारी हों या समस्या से संबंधित लोग सभी से वार्ता कर उनकी समस्याये निस्तारण की बात कही। इसके साथ ही आज वे दूबेपुर मण्डल के रामपुर गांव पहुंचे जहां इसी गांव के केसरी प्रसाद यादव के चाचा की तेरहवीं में शामिल हुये और शोक संतृप्त परिवार से अपनी वेदना व्यक्त की। यहां के बाद वे पूर्व जिला पंचायत सदस्य किरण सिंह के आवास कल्याणपुर अमेठी पहुंचे और उनकी सास की तेरहवीं में शामिल हो परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही विनोद सिंह रास्ते में भी लोगों का हाल चाल लेते दिखे।