लोकाधिकार सेवा समिति ने दो हजार जरूरतमंदो को वितरित किए कंबल

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • बेबी भइया ने समाजसेवा में जो मुकाम हासिल किया वह मील का पत्थर : सीताराम वर्मा
  • गरीबों की मदद करने में होती है आनन्द की अनुभूति : चन्द्रशेखर शुक्ल
  • समाजसेवी चन्द्रशेखर शुक्ल सोशल प्लेटफॉर्म पर जिले का नाम कर रहे रोशन : विजय सिंह रघुवंशी

सुलतानपुर।13 नवम्बर 2022। लोकाधिकार सेवा समिति,बरौसा चौराहा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला उर्फ बेबी भइया के सौजन्य से रविवार को बरौसा चौराहा स्थित कमला नर्सिंग होम पर 2000 विकलांगो व जरूरतमंदों को ठंडक से बचाव हेतु कंबल वितरित किया गया।लोकाधिकार सेवा समिति द्वारा कमला नर्सिंग होम पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने विकलांगो को कंबल वितरित कर किया।उन्होंने कहा सामाजिक संस्था लोकाधिकार सेवा समिति विगत कई वर्षो से गरीबों को निःशुल्क कंबल वितरण,नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण, रक्तदान शिविर एवं मेडिकल कैंप आदि का समय-समय पर आयोजन करती रहती है।उन्होंने कहा समाज सेवा के क्षेत्र में चंद्रशेखर शुक्ला उर्फ बेबी भैया ने जो मुकाम हासिल किया है।

 वह मील का पत्थर है।इस दौरान लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर शुक्ला ने विधायक सीताराम वर्मा सहित भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला मीडिया संयोजक अरूण द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य अजय चतुर्वेदी नन्दन आदि का माल्यार्पण व महाराज कुश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।इस मौके पर समाजसेवी चन्द्रशेखर शुक्ला ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 16 वर्षों सें गरीबो को कंबल वितरित किया जाता है।उन्होंने कहा इस बार दो हजार विकलांगो व जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने में मुझे आनन्द की अनुभूति होती है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने अपने संबोधन में समाजसेवी चन्द्रशेखर शुक्ला के सेवा कार्यो की सराहना की।उन्होंने कहा कि लोकाधिकार सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ल अपने गतिविधियों से सोशल प्लेटफॉर्म पर जिले का नाम महाराष्ट्र सहित पूरे देश में रोशन कर रहे है।संस्था के प्रदेश अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ला सस्था की टीम के साथ व्यवस्था में लगे रहे।संचालन मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने किया।

इस मौके पर समाजसेवी सुरेश सिंह विसेन, अतुल पाण्डे सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान, बीडीसी एवं संभ्रांतजन मौजूद रहे।इसके पहले संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी देव नारायण सिंह की आज प्रातः7 बजे कार्यक्रम की तैयारी के दौरान ह्रदय गति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।संस्था के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ल के संयोजन में शोकसभा आयोजित कर शोक संवेदना प्रकट की गयी।