गोवंशीय पशुओ की हत्या कर उनके मांस का व्यापार करने वाले गैगेस्टर के भू-सम्पत्ति को किया कुर्क

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

निसार अहमद जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुलतानपुर ।पुलिस प्रशासन द्वारा आर्थिक / भौतिक लाभ हेतु गोवंशीय पशुओ की हत्या कर उनके मांस का व्यापार करने वाले गैगेस्टर के भू-सम्पत्ति को 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया थाना गोसाईंगज जनपद सुलतानपुर मे पंजीकृत मु0अ0सं0 484/2018 धारा 3/2(1) यू0पी गैंगेस्टर के अभि0गण 1. अयूब पुत्र कयूम निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर 2. सराफत उर्फ सराफतउल्ला पुत्र कुदरत उल्ला निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु गोवंशीय पशुओ की हत्या कर इनके मांस का व्यापार कर अवैध रुप से अर्जित धन से 1. अयूब उपरोक्त द्वारा गाटा सं0-390/0.338 हेक्टेयर का ½ भाग को क्रय किया है। व मुकदमा उपरोक्त मे सराफत उर्फ सराफतउल्ला उपरोक्त द्वारा अपने पत्नी रजिया बानो उपरोक्त के नाम पर गाटा सं 394/0.109 हेक्टेयर भूमि का 1/3 भाग को क्रय किया गया है। गोसाईगंज पुलिस व प्रशासन द्वारा उक्त भू-सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया।

नाम पता गैंगेस्टर-

1. अयूब पुत्र कयूम निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर 

 2. सराफत उर्फ सराफतउल्ला पुत्र कुदरत उल्ला निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर

कुर्क की गयी भू-सम्पत्ति विवऱण व किमत:-

1. गाटा संख्या-390 पर 0.338 हेक्टेयर का ½ भाग भूमि का अनुमानित धनराशि-1,01,00,000.00 रु0

2. गाटा संख्या-394 पर 0.109 हेक्टेयर का 1/3 भाग भूमि का अनुमानित धनराशि-30,10,000.00 रु0

आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-

1. अयूब पुत्र कयूम निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर

1. मु0अ0सं 0381/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना गोसाईगंज सुलतानपुर  

2. मु0अ0सं-484/2018 धारा3/2(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट अधिनियम थाना गोसाईगंज सुलतानपुर  

 2. सराफत उर्फ सराफतउल्ला पुत्र कुदरत उल्ला निवासी तियरी मछरौली थाना गोसाईगंज सुलतानपुर सुलतानपुर

1. मु0अ0सं 0381/2017 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम थाना गोसाईगंज सुलतानपुर  

2. मु0अ0सं- 484/2018 धारा3/2(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट अधिनियम थाना गोसाईगंज सुलतानपुर