श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में धूम धाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का 553वा प्रकाश पर्व

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर।सिक्ख धर्म के प्रथम गुरू श्री गुरू नानक देव जी का 553वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा में बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ को समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार लगाया गया जिसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर जिले की बड़ी हस्तियां गुरुद्वारे में आकर माथा टेका और लंगर भी ग्रहण किया सभी प्रमुख विभुति को सम्मानित भी किया गया। सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को गुरु नानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारे में माथा टेकने आई । 

उन्होंने कहाकि गुरुनानक देव ने एकता व सेवा का संदेश दिया था। सिक्ख समाज की यही पहचान है। कहा कि मुझे गर्व है कि वह सिक्ख समाज की बेटी हैं। यह एक ऐसा धर्म है जिसने कभी कोई भेदभाव किया ही नहीं है, सेवा सबसे ज्यादा यही करते हैं। मेनका ने कहा कि सिक्ख समाज के सब लोग इमानदारी से काम करते हैं, सेवा करते हैं, मुझे सिख भाइयों व बहनों पर बहुत गर्व है। सभी को गुरु नानकदेव के संदेशों को आत्मसात कर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।

गुरुदारे में इस मौके पर सांसद मेनका, प्रो. रामजी तिवारी पूर्व अध्यक्ष हिन्दी विभाग मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई,संजय सिंह पूर्व सांसद,साहित्यकार कमल नयन पांडेय, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता,पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा, किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती और जिले के शहर के प्रमुख अधिकारियों उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।