क्षेत्र भ्रमण कर लोगों के बीच पहुंचे विधायक सुल्तानपुर एव पूर्व मंत्री विनोद सिंह

रिपोर्ट_अर्चना नारायण जिला संवादाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • लोगों के सुख दुःख में शामिल हो कराया अपनत्व का अहसास।
  • जरूरतमन्दों को दिया हर सम्भव मदद का आश्वासन

सुल्तानपुर।चुनाव में अपने किये गए वायदे को सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह बखूबी पूरा कर रहे हैं। चाहे जन समस्यायों को सुन उसके निस्तारण की बात हो या फिर क्षेत्र में विकास कार्य की बात। विनोद सिंह लगातार अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के संपर्क में बने हुये हैं। लोगों के सुख दुःख में पहुंचने के साथ साथ वे जरूरतमंदों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज भी सुबह जनता जनार्दन की समस्याएं सुनने के बाद वे क्षेत्र भ्रमण के लिये निकल पड़े। 

शुरुवात सैफुल्लागंज से हुई जहां वे परशुराम मौर्या के यहां लड़की की शादी में शामिल हो आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी। यहां के बाद पूर्व मंत्री धनपतगंज पहुंचे जहां बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवध कुमार सिंह के यज्ञ पूर्णाहुति के उपरांत आयोजित भंडारे में शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विधायक विनोद सिंह बांसी गांव में राम लखन धैइकार की लड़की को शादी में शामिल हो आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दी। इसके साथ ही गांव में शारदा सिंह के पौत्र के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो शुभकामनायें दी।

 वहीं यहां के बाद विनोद सिंह भदांव गांव में योगेंद्र सिंह के पुत्र तिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो शुभकामनायें दी। इसके साथ ही वे रायमानपुर गांव में शेषनाथ के पुत्र ब्रह्मदेव पाण्डेय के तिलक कार्यक्रम में शामिल हो बधाइयां दी। इस सभी स्थानों पर विनोद सिंह ने तमाम गांव वालों से मुलाकात कर लोगों का हाल चाल लिया और जरूरतमन्दों के सहयोग में हमेशा खड़े होने की बात कही।