सुल्तानपुर विधायक पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दरबार। सुनी फरियाद, निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से की बात

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

परविंदर सिंह जिला संवादाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

KNIPSS के पुस्तकालय में तैनात राजेश पाण्डेय को पीएचडी की उपाधि मिलने पर की सराहना।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों से हुये रूबरू, लोगों के सुख दुःख में भी हुये शामिल।

सुलतानपुर ।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज अपने कैम्प कार्यालय पर क्षेत्र से आए लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान क्षेत्र से आये लोगों की उन्होंने न सिर्फ फरियाद सुनी बल्कि उसके निस्तारण के लिये भी तत्पर दिखे। विधायक विनोद सिंह जिस भी तरीके से लोगों की समस्याएं निस्तारित हो सकती थी, उसके लिये निस्तारित करवाने के लिए प्रयासरत दिखाई पड़े। वही कमला नेहरू संस्थान के पुस्तकालय में कार्यरत राजेश पाण्डेय द्वारा पुस्तकालय प्रबंधन सॉफ्टवेयर पैकेज प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पत्रकारों का एक अध्ययन पर शोध कर पीएचडी के उपाधि प्राप्त करने पर उन्होंने सराहना करते हुए बधाइयां दी।

 इसके पश्चात विधायक विनोद सिंह क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना हो गए इसी क्रम में ताबिश फार्मेसी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होकर लोगों से मुलाकात की इसके पश्चात ग्राम इनायतपुर के निवासी राजेंद्र सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कटका के देहांत पर उनके परिवारी जनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद श्री ओम प्रकाश पांडे पूर्व राज्य उच्च शिक्षा मंत्री के आवास पर उनके भाई के देहांत पर शोक संवेदना व्यक्ति की और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान संतोष सिंह प्रधान महमूदपुर उत्तम सिंह अनिल सिंह अखंड प्रताप सिंह मिंटू सिंह व अन्य लोग शामिल रहे।