गुरुनानक देव जी के 553 प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभात फेरी जिले में दिए नानक जी उपदेशों का संदेश

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

सुल्तानपुर।गुरुनानक देव के 553वें प्रकाश पर्व की खुशी में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी 28 अक्टूबर से शुरु हुई है जो कि पांच नवंबर तक निकाली जाएगी। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर बुधवार को प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से बस स्टैंड होते हुए फ़ूड माल पहुंची। जहां भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य स्वागत किया । गुरु की संगत की हाजरी में कीर्तन व ग्रंथी द्वारा अरदास की गई।

आठ नवम्बर को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया जाएगा। छह नवंबर को श्रीअखंड पाठ साहिब प्रारंभ होगा। इसकी समाप्ति आठ नवंबर को सुबह नौ बजे होगी। उसी दिन दोपहर एक बजे तक कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस बीच गुरु का लंगर अटूट बाटा जाएगा। प्रकाश पर्व की खुशी मे नगर कीर्तन छह नवंबर को गुरुद्वारा साहब से चलकर शाहगंज, चौक, लखनऊ नाका, अस्पताल रोड, डाकखाना होते हुए गुरुद्वारा साहिब वापस आएगा।