पूर्व मंत्री एवं सुल्तानपुर विधायक ने किया क्षेत्रभ्रमण

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू। लोगों के सुख दुःख में भी हुये शामिल।
  • लोगों को मदद का दिया आश्वासन, कहा हर मदद के लिये हमेशा हूँ तैयार।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्रवासियों के लिये लगातार सक्रिय हैं। लोगों की मदद के लिये उन्होंने बीड़ा उठा रखा है। इसी कड़ी में आज विनोद सिंह ने सुलतानपुर विधानसभा के कई गांव का भ्रमण किया और लोगों को मदद का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में वे क्षेत्र के कुट्टा गांव पहुंचे, जहां इसी गांव के रहने वाले सचिन के 6 वर्षीय पूत्र के कुएं में गिरकर मौत हो जाने पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पूर्व मंत्री लोहंगी गांव पहुंचे जहाँ राजकुमार शुक्ला की पत्नी के निधन पर उन्होंने परिजनो से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

 यहां के बाद विधायक विनोद सिंह हरीश कुमार पाण्डेय के पुत्र सिद्धार्थ पाण्डेय का डेंगू के चलते निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परिजनो से मुलाकात कर उन्हें संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं पूर्व मंत्री ने सभी को हर संभव मदद के लिये आश्वस्त किया। विनोद सिंह ने कहा कि आपने जो विश्वास जताया है वह कभी कम नही होगा। जो भी संभव मदद होगी उसके लिए वे और उनकी टीम हमेशा तत्पर है। यहां के बाद वे धनपतगंज में अवध कुमार सिंह के यहां पहुंच कर उनका और जनसंपर्क कर इलाके का हालचाल लिया। 

आज के इस कार्यक्रम मेंहरकेश सिंह,भगवान वक्श सिंह, गया दत्त पाण्डेय, अखिल तिवारी, उत्तम सिंह, हरिराम यादव प्रधान प्रतिनिधि पाली, सुरेश पासी प्रधान सेऊर, शैलेंद्र सिंह प्रधान सरवन, संतोष सिंह प्रधान महमूदपुर, विजय मिश्रा बाबा, श्याम बहादुर पांडे बूथ अध्यक्ष व अन्य लोग शामिल रहे