मूर्ति विसर्जन के दौरान घायल को शासन की ओर से मिली सहायता

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने दिया दो लाख का चेक

सुल्तानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।जिसमें दिलीप कुमार गौड गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दिलीप का लखनऊ में ऑपरेशन होने के बाद स्थिति सामान्य हो गयीं था।परिजन दिलीप को घर वापस ले आए थे। 

लेकिन घर पर दो-तीन दिन बीतने के बाद दिलीप का अचानक तबीयत बिगड़ गई।परिजन दुबारा लखनऊ ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया,तो डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया।दिलीप अब बिल्कुल स्वस्थ है।दिलीप के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से अपर जिला अधिकारी प्रशासन बी.प्रसाद ने घायल दिलीप कुमार के पिता राम उजागर को 2 लाख का चेक सौंपा।अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने घायल को आश्वासन देकर हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर बल्दीराय उप जिलाधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव और लंभुआ उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय मौजूद रही।