सुल्तानपुर विधायक एवं एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दर्शन दरबार। फरियादियों की सुनी से समस्याएं

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

जावेद अहमद सिटी हेड

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • सुल्तानपुर विधायक एवं एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने लगाया जनता दर्शन दरबार। फरियादियों की सुनी से समस्याएं, निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से की बात।
  • सांसद मेनका गांधी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री, डेंगू महामारी को लेकर लिया निरीक्षण, साफ सफाई, सहित तमाम बिंदुओं पर जताया संतोष।
  • क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों के सुख दुःख में भी हुये शामिल, दिया हर मदद का आश्वासन।
सुलतानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज अपने कैम्प कार्यालय पर लोगों से रूबरू हुये। इस दौरान क्षेत्र से आये लोगों की उन्होंने न सिर्फ फरियाद सुनी बल्कि उसके निस्तारण के लिये भी तत्पर दिखाई दिए। उन्होंने जिस भी तरीके से लोगों की समस्याएं निस्तारित हो सकती थी, उसके लिये प्रयासरत रहे।

वहीं जनता दर्शन के बाद विधायक विनोद सिंह सांसद मेनका गांधी के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दैरान अस्पताल की साफ सफाई चिकित्सीय सुविधाओं को लेकर संतुष्ट नजर आए। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने जांच को लेकर निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में भर्ती लोगों की जांच बाहर न भेजी जाय, उनकी जांच यही अस्पताल के भीतर ही करवाई जाय। इसके साथ ही उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई असुविधा हो तो तत्काल उन्हें अवगत कराया जाय ताकि समय से उसका निस्तारण करवाया जा सके।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह क्षेत्र के लिये रवाना हुये। जगह जगह लोगों से मिलते हुये वे शिवनगर के तिवारीपुर पहुंचे जहां कोटेदार अशोक कुमार तिवारी के देहांत पर शोक जताया और परिजनों को सांत्वना दी।