सीताकुंड घाट पर मनायी जा रही देव दीपावली 2551 दीपों से जगमग हुआ घाट

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।इस बार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर चंद्रग्रहण लगने की वजह से देव दीपावली का पर्व 7 नवंबर को सीताकुंड घाट पर मनाया जा रहा है। गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह "मदन" ने बताया कि दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देव दीपावली मनाई जाती है। आज 2551 दीपों से घाट को प्रज्वलित किया गया।इसके अलावा गोमती नदी में दीप दान किया गया। पौराणिक मान्यता है कि देव दीपावली के दिन देवता काशी की पवित्र भूमि पर उतरते हैं और दिवाली मनाते हैं।विश्व हिंदू महासंघ के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने बबताया कि मुख्य रूप से देव दिवाली सीताकुंड घाट पर गोमती नदी के तीरे मनाई जाती है। 

इस दिन पवित्र नदी में स्नान का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। हर ओर साज-सज्जा की जाती है और गंगा घाट पर हर ओर मिट्टी के दिए प्रज्वलित किए जाते हैं। इस दिन दीपक के प्रकाश, जप, दान व स्नान का विशेष महत्व रहता है। ऐसा करने से व्यक्ति पर लक्ष्मी नारायण की कृपा होती है।गोमती मित्र मंडल के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह "मदन",सन्त कुमार प्रधान,राजेश पाठक,मुन्ना सोनी,आलोक तिवारी,कुमारी मुक्ता,मिथिलेश पांडेय,विश्व हिंदू महासंघ के कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राधा मौर्य, सरिता सेठ, संध्या सोनी,अजीत शर्मा,अजय वर्मा,देवेद्र विक्रम,अनिल सिंह,लकी,विनोद मिश्रा, प्रो.मनोज कुमार मिश्रा,प्रमोद कुमार उपाध्याय,रमेश माहेश्वरी,दिनकर सिंह,संत कुमार प्रधान,सरिता सेठ,अन्नपूर्णा शर्मा,मुन्ना पाठक,सुनील कसौधन,मुन्ना सोनी,अजय वर्मा,अजीत शर्मा,आलोक तिवारी,देवेंद्र विक्रम सिंह आदि रहे।