राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष ने स्वदेश भूषण सम्मान एवं ग्रेट आर्टिस्ट ऐवार्ड से चंद्रपाल राजभर को नवाजा

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।जनपद सुल्तानपुर का नाम रोशन कर रहे आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर को स्वदेश भूषण सम्मान 2022 एवं ग्रेट आर्टिस्ट अवार्ड 2022 से सम्मानित किए राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप जी 

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी अयोध्या में स्वदेश उत्सव के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की संस्था राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन माननीय सीताराम कश्यप जी के साथ अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय अयोध्या (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) के उप निदेशक योगेश कुमार जी,इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल जी,प्रसिद्ध कला समीक्षक राकेश गोस्वामी जी,स्वदेश संस्थान इंडिया के निदेशक एस बी सागर जी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आर्टिस्ट,लेखक,शिंगर,शिक्षक,चंद्रपाल राजभर को स्वदेश भूषण सम्मान 2022 एवं ग्रेट आर्टिस्ट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया आपको बताते चलें कि यह सम्मान चंद्रपाल राजभर को उनके द्वारा प्राप्त उपलब्धियों एवं राष्ट्र व जनहित में कला संस्कृति शिक्षा साहित्य व समाज सेवा के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए प्रदान किया गया चंद्रपाल राजभर को स्वदेश भूषण सम्मान प्राप्त होने पर देश के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं।