भाजपा युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ आयोजित

 रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • भाजपा राष्ट्रवाद का परचम फहराने के लिए करती है कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित : शैलेंद्र मौर्या
  • भाजपा युवा मोर्चा के 100 से अधिक कार्यकर्ता किए गए प्रशिक्षित

सुल्तानपुर।14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को सीताकुंड धाम स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। प्रशिक्षण शिविर चार सत्रों में चला। प्रथम सत्र का उद्घाटन भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य ने किया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास, स्थापना व पार्टी के नीति-रीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है।द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को भाजपा और उससे जुड़े विचार परिवारों के बारे में जानकारी दी।तृतीय सत्र को जगदीशपुर विधायक व पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। चौथे सत्र को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को वैचारिक अधिष्ठान और पार्टी की कार्य पद्धति के बारे में चर्चा की।

उन्होंने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया।भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मोहित तिवारी ने बताया कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था, जिसमें पार्टी के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मण्डल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सिंह वत्स, जिला महामंत्री भाजपा विजय त्रिपाठी, भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सचिन पांडे ,गौरव मौर्या, जिला उपाध्यक्ष सौरभ सिंह ,अंश द्विवेदी,धर्मेंद्र वर्मा , सुधांशु सिंह,जिला मंत्री सानू सिंह ,अंकुर तिवारी, अतुल सिंह, शौर्यवर्धन सिंह, आकाश शर्मा, शुभांजलि शुक्ला, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक मिश्र,जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप दुबे,अनुराग पाण्डेय, नितिन, मृत्युंजय मिश्र, देवानंद पाठक सहित मण्डलों के मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री गण मौजूद रहे|