पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा आईजीआरएस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा आईजीआरएस कर्मचारियों द्वारा माह सितम्बर में आइजीआरएस प्रार्थना पत्र का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु उत्तर प्रदेश में माह सितम्बर में छठा स्थान आने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित। 

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करने हेतु उत्तर प्रदेश शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद सुलतानपुर के आईजीआरएस के समस्त अधि0/कर्म0 गणों को प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है। 

 जनपद सुलतानपुर के आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का शत प्रतिशत, त्वरित व समयबद्ध/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर उत्तर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके सन्दर्भ में आज दिनांक 28.10.2022 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री सोमेन वर्मा द्वारा 

01. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, प्रभारी आईजीआरएस जनपद सुलतानपुर

02. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह ,आईजीआरएस जनपद सुलतानपुर

03. का0 प्रशान्त कुमार, आईजीआरएस जनपद सुलतानपुर

04. ओ0पी0 राकेश कुमार, आईजीआरएस जनपद सुलतानपुर

05. का0 मनीष मिश्रा , आईजीआरएस जनपद सुलतानपुर

को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।