पुलकित सिंह का क्षेत्र भ्रमण अभियान जारी पंडालों में सजी दुर्गा प्रतिमाओं का किया दर्शन पूजन

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • कटका मण्डल क्षेत्र के आधा दर्जन से बाज़ारो में पुलकित ने की लोगों से मुलाकात।

सुलतानपुर।जनपद के विधायक एवं पूर्व मन्त्री विनोद सिंह के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह का आज भी क्षेत्र भ्रमण अभियान जारी रहा। नवरात्रि और दुर्गापूजा के चलते पुलकित सिंह आज कटका मण्डल के बसौढी, कटका बाजार, भटपुरा गांव, सुदनापुर बाजार, कटघरा गांव, मोतीगंज, टांटियानागर और सैदपुर में स्थापित लगभग दो दर्जन मूर्तियों का दर्शन पूजन किया।

इस दौरान पुलकित ने सुदनापुर बाजार के एक पंडाल में फीता भी काटा और उसके बाद कपाट खुलने पर प्रतिमा का दर्शन किया। पुलकित ने सभी को दुर्गापूजा महोत्सव की बधाइयां दी साथ ही आयोजकों का हाल चाल लिया।

आज के कार्यक्रम मे सुभाष चंद्र वर्मा कटका मंडल अध्यक्ष, मनोज कुमार वर्मा प्रधान सूदनापुर, दान बहादुर तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजेश पांडे सेक्टर संयोजक मुजेश, सुभाष सिंह उर्फ मिंटू सिंह प्रधान कटका व मंडल उपाध्यक्ष, संदीप मिश्रा जिला कार्यसमिति सदस्य, गोविंद जयसवाल सेक्टर संयोजक सुदनापुर सहित तमाम लोग शामिल रहे।