सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान जनता दरबार के जरिए लोगों की सुनी फरियाद, किया समस्यायों का निस्तारण

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • आज भी जारी रहा सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का अभियान।
  • जनता दरबार के जरिए लोगों की सुनी फरियाद, किया समस्यायों का निस्तारण।
  • सांसद मेनका गांधी के साथ PWD गेस्ट हाउस में सड़को के लोकार्पण कार्यक्रम में हुये शामिल।
  • क्षेत्र में जनसंपर्क के जरिये लोगों से हुये रूबरू, लोगों के सुख दुःख में भी हुये शामिल।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज की शुरूवात कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार से की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से आये लोगों की फरियाद सुनी और उसे निस्तारित करने के लिये संबंधित लोगों से वार्ता भी की। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह PWD गेस्ट हाउस पहुंचे और सांसद मेनका गांधी के साथ सड़कों के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान क्षेत्र के विकास के लिये कई महत्वपूर्ण सड़कों का लोकार्पण किया गया जिसमें सुल्तानपुर विधानसभा की भी सड़के शामिल हैं। 

इस कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री मधुवन गांव पहुंचे जहां गांव के बजरंग बहादुर सिंह के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही हयातनगर के रहने वाले वीरेंद्र कुमार धरिकाऱ के आवास घायल महिला का हालचाल लिया।साथ उनके भतीजे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह फतेहपुर संगत गांव में घनश्याम मिश्रा के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को संवेदना व्यक्त किया। 

इसके साथ ही इन सभी गांव में विनोद सिंह ने अन्य लोगों से मुलाकात कर लोगों का हाल चाल लिया साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण करने के लिये संबंधित लोगों से वार्ता भी की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नंदन चौबे, पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, प्रधान जितेंद्र पाण्डेय, प्रधान सोनू सिंह, प्रधान रमेश शर्मा, संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अविनाश सिंह सहित तमाम् लोग उपस्थित रहे।