क्षेत्र भ्रमण कर पुलकित ने जाना लोगों का हाल

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • सुख दुःख में शामिल हो पुलकित ने कराया लोगों को अपनत्व का अहसास।
  • जनसंपर्क के जरिये सुनी लोगों की फरियाद, विधायक जी के जरिए निस्तारण करवाने के लिये लोगों को किया आश्वस्त।

सुल्तानपुर।विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह के समाजसेवी पुत्र पुलकित सिंह का क्षेत्र भ्रमण अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान लोगों से मुलाकात कर पुलकित ने लोगों का हाल चाल लिया। साथ ही लोगों के सुख दुख में शामिल हो उन्हें अपनत्व का अहसास भी कराया। इसी कड़ी में भोयें गांव में बूथ अध्यक्ष हरि प्रसाद निषाद की अगुवाई में उनके घर पर जनसंपर्क अभियान चला कर लोगों से रूबरू हुए। 

वहीं गांव की ही पल्लवी निषाद की डेंगू से निधन पर पुलकित ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की। यहां के बाद पुलकित लोहरामऊ मंदिर पहुंचे और देवी माँ का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष किशन यादव के आवास पर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। यहां के बाद पुलकित अहिमाने के चकरपुर गांव पहुंचे।

 जहां बूथ अध्यक्ष जितेंद्र गौतम से मिलकर उनकी माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही पुलकित ने इन सभी गांव में लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें विधायक एवं पिता विनोद सिंह के जरिये निस्तारित करने के लिये आश्वस्त किया। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री अशोक वर्मा मंडल उपाध्यक्ष सोहन लाल निषाद सुभाष निषाद व अन्य लोग मौजूद रहे।