कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रिपोर्ट_अर्चना नारायण जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।दिनांक 19 अगस्त 2022 को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुल्तानपुर के कृषि संकाय में कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वाधान में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए अपने जीवन शैली में योगा, दौड़, टहलना शामिल करना जरूरी है, को संदर्भित करते हुए जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम में कृषि संकाय के सहायक अध्यापक नीरज सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को योग की विभिन्न क्रिया करायी गयी और इन्होंने यह बताया कि फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आवश्यक स्तंभ होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, स्वास्थ्य सिर्फ रोग या दुर्बलता की अनुपस्थिति ही नहीं बल्कि एक पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली की स्थिति होती है। 

स्वस्थ लोग रोजमर्रा की गतिविधियों से निपटने के लिए और किसी भी परिवेश के मुताबिक अपना अनुकूलन करने में सक्षम होते हैं। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर सी के त्रिपाठी ने बताया कि ' फिट इंडिया’ अभियान स्वस्थ भारत की दिशा में काम करने का एक अनोखा और रोमांचक अवसर हो सकता है। इस अभियान के अंतर्गत व्यक्ति और संगठन अपने एवं साथ के अन्य लोगों और संगठन के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विभिन्न प्रयास कर सकते हैं। 

डॉक्टर सी के त्रिपाठी एवम डॉक्टर दिवाकर वर्मा ने बच्चो के द्वारा जागरूपता रैली निकलवाकर बच्चो को कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि संकाय के सहायक प्राध्यापक डॉ एनके गुप्ता , डॉ ए के सिंह, डॉ के एन राय व डॉ अरविन्द कुमार सिंह आदि मौजूद रहे