जनता दरबार के जरिये लोगों से रूबरू हुये सुलतानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ 

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • लोगों की सुनी फरियाद।निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से की बात।
  • क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों से भी विधायक विनोद सिंह ने की मुलाकात,लिया सभी का हाल चाल।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह लगातार क्षेत्र के लोगों से संपर्क बनाये हुये हैं। क्षेत्र में निकलकर तो वे लोगों से मुलाकात तो कर ही रहे हैं, साथ ही जनता दरबार के जरिये लोगों की समस्यायों का समाधान करते नजर आ रहे हैं। आज भी पूर्व मंत्री ने अपने कृषि विज्ञान स्थित कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार के जरिये लोगों से मिले और इलाके से आये लोगों की फरियाद सुनी साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल संबंधित लोगों से वार्ता कर उन्हें निस्तारित भी करते नजर आए।

 विनोद सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि आपकी समस्या वाजिब है तो उसका निस्तारण होकर रहेगा। इसके साथ इलाके से आये जनप्रतिनिधियों ने भी उन्होंने मुलाकात कर लोगों का हाल चाल लिया। इसके साथ ही किसान सहकारी चिनीमिल में समय से वेतन न मिलने की शिकायत पर उन्होंने जल्द से जल्द इसके समाधान के लिये आश्वस्त किया। इस दौरान लोहरामऊ मण्डल उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी पूनम अग्रहरि, सुदामा मिश्र, कृष्ण कुमार एडवोकेट, उत्तम सिंह दूबेपुर मण्डल के सेक्टर संयोजक दिनेश वर्मा, बूथ अध्यक्ष आले नवी सहित तमाम लोग पहुंचे।