सेवा समर्पण पखवाड़ा के सातवें दिन पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • वोकल फॉर लोकल योजना लिख रही सफलता की नई कहानी : डा० आरए वर्मा
  • यूपी की ओडीओपी स्कीम को मिला पंख, लोकल से ग्लोबल हो गया: डा० आरए वर्मा

सुलतानपुर। 22 सितंबर 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से मनाए जा रहे सेवा समर्पण पखवाड़ा के सातवें दिन एक जनपद - एक उत्पाद ,वोकल फॉर लोकल आत्म निर्भर भारत योजना के अंतर्गत पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने प्रदर्शनी में लगे स्थानीय उत्पादों के एक-एक स्टाल का विधिवत निरीक्षण किया।जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने गन्ने की खोई से निर्मित 100 प्रतिशत कम्पोस्टेबल थाली गिलास उत्पाद की सराहना की।

शास्त्रीनगर निवासी रमेश जायसवाल की गीतांशी पैकिंग प्राइवेट लिमिटेड का यह प्रोडक्ट देश के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका व नेपाल आदि देशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरह बरौसा के बगल स्थित राहिलपारा में बनाए जा रहे मूंज बांस क्राफ्ट के प्रोडक्ट, ढेमा की नमकीन, सिर्फ हम तुम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे स्टीम चावल,महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के आचार मुरब्बा की खरीददारी लोगों ने की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,सीडीओ अंकुर कौशिक, नगर पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल, उपायुक्त जिला उद्योग अनूप श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक जगदीश चौरसिया आदि ने उद्यमिता की उड़ान पुस्तक का विमोचन किया।जिलाध्यक्ष डाॅ आरए वर्मा ने कहा वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट वोकल फॉर लोकल योजना सफलता की नई कहानी लिख रही है।ओडीओपी यूपी की विरासत का प्रतीक है।वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट लोकल से ग्लोबल हो गया है।

प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,आलोक आर्या,डॉ प्रीति प्रकाश, सुनील वर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल,मीडिया विभाग जिला संयोजक अरुण द्विवेदी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष दूबे,आईटीसेल जिला संयोजक संजय उपाध्याय,नगर अध्यक्ष अकाश जायसवाल, भाजपा नेता रमेश सिंह टिन्नू, दिनेश चौरसिया, मगरू प्रजापति,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक नितिन अग्रवाल,स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के नगर संयोजक डाॅ रामचरित पाण्डे,रेनू सिंह,रचना अग्रवाल,मंजू तिवारी, रीना जायसवाल,मनीष सिंह,मोहित साहू आदि मौजूद रहे।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी 25 सितंबर तक चलेगी।शनिवार 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के आठवें दिन दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरणों का वितरण कार्यक्रम का पं रामनरेश त्रिपाठी सभागार में 11:00 बजे शुभारंभ होगा।