पं दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उनको शिद्दत से याद कर नमन किया

रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • गरीब और दलित लोगों की आवाज थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : डा० आरए वर्मा
  • गरीब के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार कर रही काम : डा०आरए वर्मा
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन किया समर्पित : शैलेंद्र प्रताप सिंह
  • कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

सुलतानपुर।गरीब और दलित लोगों की आवाज ,एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उनको शिद्दत से याद कर नमन किया।उनका जन्म आज ही के दिन 1916 में हुआ था।भाजपा ने रविवार को पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 1550 बूथों पर मनाई।

इस दौरान पंडित जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी।देश में हर साल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर अंत्योदय दिवस के रूप में मनाई जाती है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन व भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए. वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज थे।

उनके अंत्योदय के सपने को सात दशक बाद पीएम मोदी सीएम योगी साकार कर रहें है।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज गरीब के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार काम कर रही हैं।पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.एमपी सिंह,डा• सीताशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह व करूणा शंकर द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा उनके आदर्श व विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल,कृपा शंकर मिश्रा,डाॅ प्रीति प्रकाश,आलोक आर्या, बबिता तिवारी,रूपेश सिंह, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, अरूण द्विवेदी,अजय सिंह लीडर,गांधी सिंह, रेखा निषाद,इन्द्रदेव मिश्रा,अखिलेश जयसवाल,बृजेश वर्मा, द्वारिका द्विवेदी,किन्नू तिवारी, सभासद अरूण सिंह,डाॅ संतोष सिंह, विनोद कुमार पांडेय, दिनेश चौरसिया, प्रवीण मिश्रा,मनीष जायसवाल, राकेश जायसवाल, संदीप गुप्ता,डाॅ रामचरित पाण्डे, सौरभ पाण्डे, राजकुमार सोनी, मनीष सिंह,धर्मेन्द्र द्विवेदी,रेनू सिंह,रेनू तिवारी,मंजू तिवारी,राम अवध जायसवाल,राहुल भान मिश्रा,राजेश श्रीवास्तव,मोहित साहू आदि मौजूद रहे।

एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बूथ संख्या 398 रामनगर बनकट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राम अभिलाख सिंह, शिव प्रकाश उपाध्याय, काली सहाय पाठक, आदर्श पांडे, पवन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल ने नारायनपुर बूथ व जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बूथ संख्या 106 पर पंडित जी की चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी,अंगद चौधरी, आशीष रघुवंशी, संदीप जयसवाल, चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि पंडित दीनदयाल जी की जयंती नगर के 90 बूथों, धनपतगंज अध्यक्ष संदीप तिवारी के संयोजन में 70 बूथों, दूबेपुर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में 62 बूथों ,कटका मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा के संयोजन में 50 बूथों सहित सभी मण्डल अध्यक्षों के संयोजन में जिले के 1550 बूथों पर मनाई गई।