Knipss के गृह विज्ञान संकाय में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का अंतिम दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।आज दिनांक 07.09.2022 को कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान सुलतानपुर के गृह विज्ञान संकाय में चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का अंतिम कार्यक्रम दिवस पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्ंस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस मौके पर फूड एंड न्यूट्रिशन विभाग की असिस्टेंट प्रो सरिता ईराज के नेतृत्व में छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के द्वारा गर्भवती महिलाओं का खानपान कैसा होना चाहिए एवं गर्भाधान के समय उन्हें अपने रोजाना के आहार में क्या-क्या चीजें लेनी चाहिए उसकी जानकारी छात्राओं के माध्यम से प्रदान की गयी। 

विशेषकर कैल्शियम और आयरन से युक्त आहार के बारे में बताया गया।संस्थान प्राचार्य ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हर महीने गृह विज्ञान संकाय किसी एक गाँव जाकर उन्हें पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दें। संस्थान के पूर्व प्रचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि हम पुनः अपने खानपान की आदतों में पुराने समय की पद्धति को अपनायें । उप प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का उत्साहवर्धन किया व सदैव सुरक्षित आहार को अपने जीवन सम्मिलित करने की बात कही । इस कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर सीमा दुबे ,विभागाध्यक्ष बाल विकास विभाग के साथ साथ अन्य प्राध्यापिकाएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी आकांशा सिंह तहसीन बानो आदि उपस्थित रहीं।