शहीद ए आजम भगत सिंह की 115 वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता ने किया नमन

 रिपोर्ट_परविंदर सिंह जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • शहीद भगत सिंह का साहस और बलिदान हमेशा प्रेरित करता रहेगा : डाॅ आरए वर्मा

सुलतानपुर 28 सितम्बर 2022। शहीद ए आजम भगत सिंह की 115 वीं जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजली दी। उन्होंने कहा कि भारत को स्वतंत्र कराने के लिए उनकी वीरता और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा शहीद भगत सिंह का साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में भाजपाइयों ने जिला पंचायत परिसर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। 

इसके बाद भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी साहस वीरता को नमन किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,विजय सिंह रघुवंशी,डाॅ प्रीति प्रकाश,आशीष सिंह रानू,कोकिला तिवारी, प्रवीण मिश्रा,राकेश जयसवाल, रामअवध जयसवाल, राजीव सिंह, डॉ रामचरित पांडे, रचना अग्रवाल, मंजू तिवारी रेनू सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे