कादीपुर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष पद के चुनाव में अनिल यादव 56 मतों विजय

 रिपोर्ट_अफतार अहमद सदर क्राइम ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर। 3 सितम्बर 2022 को शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सन्गठन उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इ काई कादीपुर की त्रैवार्षिक निर्वाचन/अधिवेशन पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ ।चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो जनपदीय कार्यसमिति द्वारा नामित पर्यवेक्षक विनोद पाण्डेय ,प्रेक्षक राम मगन वर्मा एव चुनाव अधिकारी विजय प्रताप यादव की देखरेख में 12 बजे से 1 बजे तक नामांकन । 1से 1.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच और 1.30 बजे वैध नामांकनों का प्रकाशन तथा 1.45 बजे नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी जिसमे अध्यक्ष पद हेतु दो सेट में पर्चा दाखिल किया गया था।अध्यक्ष पद के दोनो उम्मीदवार रणविजय सिंह और अनिल यादव ने निर्धारित समय सीमा में अपना नामांकन दाखिल किया और जांचोपरांत पर्चे वैध पाये गए।

 मंत्री पद पर लालचंद और कोषाध्यक्ष पद हेतु जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने नामांकन दाखिल किया था निर्धारित समय सीमा में किसी और प्रतिभागी ने पर्चा नही दाखिल किया। इस लिए उक्त दोनों उम्मीदवार को पर्यवेक्षक विनोद पाण्डेय ने उनके पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया । उत्साहित शिक्षक/शिक्षिका डेलीगेटो ने 2 बजे से चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू किया। कुल 458 डेलीगेट के सापेक्ष 432 मत पड़े ।जिसमें से मत अवैध पाये गए। अनिल यादव 242 मत प्राप्त किये रणविजय सिंह 186 मत मिला 56 मतों से अनिल यादव ने रणविजय सिंह पराजित किया पर्यवेक्षक ने अनिल यादव को विजयी घोषित किया।

 जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने विजयी प्रत्यशियों को शुभकामनाएं देते हुए कादीपुर के शिक्षक डेलीगेटो को स्वस्थ लोकतंत्र प्रक्रिया का निर्वहन करने हेतु आभार ज्ञापित किया और निर्वाचित पदाधिकारियों को मन्शा वाचा कर्मणा शिक्षक और संघ के हित मे कार्य करने हेतु निर्देशित किया।