उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने चलाया सदस्य्ता अभियान व व्यापारी जागरण अभियान

 रिपोर्ट_जावेद अहमद सिटी हेड

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल का सदस्य्ता अभियान व व्यापारी जागरण अभियान पिछले एक माह से जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व नगर अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय के नेतृत्व में चल रहा है संगठन की जिला कमेटी व नगर कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर नगर के व्यापारियों को संगठन से जोड़ते हुये व्यापारियों के अधिकारों व कर्त्तव्यों के प्रति उनको जागरूक किया जा रहा है जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया की २०२२,२३ में नगर के एक हजार व्यापारी बन्धुओं को संगठन परिवार में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है नगर अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय ने कहा नगर के प्रत्येक व्यापारी को संगठन परिवार से जोड़ते हुए उनके मान सम्मान सुरक्षा व हित के लिए कार्य करना हमारा प्रमुख उद्देश्य है

इस अवसर पर जिला वरिष्ठ महामंत्री मो इलियास खान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो एजाज खान,जिलामंत्री सरदार हरजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो चाँद, जिला मीडिया प्रभारी जुबैर अहमद, जिला युवा अध्यक्ष बृजेश वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र बरनवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो जमील अहमद अंसारी,नगर वरिष्ठ महामंत्री मंजूर अहमद खान, नगर महामंत्री मनीष कसौधन, नगर युवा अध्यक्ष अज़मत खान,नगर उपाध्यक्ष मेराज खान, नगर संगठन मंत्री प्रणय गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष अजीत अग्रहरी, लइक अहमद आदि पचासों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे