विधायक विनोद सिंह ने किया क्षेत्र भ्रमण सांसद मेनका गांधी के साथ लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में हुये शामिल

रिपोर्ट_अर्चना नारायण जिला संवादाता

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • धनपतगंज ब्लाक क्षेत्र के कई गांव में चौपाल और जनसंपर्क अभियान के जरिये लोगों से हुये रूबरू
  •  ग्रामीणों की सुनी फरियाद, किया निस्तारण

सुल्तानपुर । विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज क्षेत्र की सांसद मेनका गांधी के साथ क्षेत्र भ्रमण कर केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाई। इस दौरान सबसे पहले लंभुआ बाजार में राधे श्याम अग्रहरि के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही परिजनों को शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जयपाल नरहरपुर में जितेंद्र सिंह की अगुवाई में आयोजित जन चौपाल में शामिल हुये। इस दौरान विनोद सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार को उपलब्धियों को लोगों के समक्ष रखा। वहीं सांसद मेनका गांधी ने जिले में करवाये गए विकास कार्य से लोगों को रूबरू करवाया साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिये संभव सहयोग देने की बात कही। 

वहीं विधायक के सहयोग से लंभुआ में संसदीय कार्यालय खोले जाने की बात कही, जिसमें हर बुद्धवार को समस्या सुन उसका निस्तारण की बात कही। इसके बाद विधायक विनोद सिंह बाबा ब्रह्मचारी आश्रम में बाबा की समाधि के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले लोक कल्याण 108 कुंडलीय महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस यज्ञ का शुभारंभ आगामी 26 जनवरी से 5 फरवरी 2023 की माघ पूर्णिमा तक होगा। यहां से निकलने के बाद पूर्व मंत्री पीपरगाव में ग्राम प्रधान राम गोपाल सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह आवास पर आयोजित चौपाल में शामिल हुये और ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारित करने की बात कही। यहां के निकलने के बाद विनोद सिंह ने धनपतगंज बाजार में रुक रुक कर लोगों का हालचाल लिया। इसके बाद वे धनपतगंज के गुरुकुल अकादमी औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल हुये और लोगों ने मुलाकात की। 

यहां से निकलने के बाद विधायक विनोद सिंह पूरे पतई संजय नगर में राम सागर मिश्रा के आवास पर चौपाल लगाई और लोगों से रूबरू हुये। अपने आज के क्षेत्र भ्रमण अभियान के दौरान विधायक विनोद सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि जिस उम्मीद के साथ आप सभी ने प्रदेश की सबसे बड़ी महापंचायत में भिजवाया है आपकी उस उम्मीद पर मैं हमेशा खरा उतरूंगा। उन्होंने साफ कहा कि आप की जो भी समस्याएं हैं, उसके निस्तारण के लिये आप बेहिचक मिल सकते है, मैं स्वयं या मेरी टीम आप के सहयोग के लिये हमेशा तैयार रहेगें। इस दौरान सुदामा मिश्रा, रघुवीर सिंह, उत्तम सिंह, सुशील पांडेय, पूर्व जिला पंचायत श्याम बहादुर पाण्डेय समेत तमाम भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।