पेशी पर आए फरार 25000 के इनामिया अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

अफ्तार अहमद सदर क्राइम ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।थाना-को0नगर पुलिस टीम व स्वाट टीम द्वारा 25000 रु0 इनामिया फरार अभियुक्त को अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस के किया गया गिरफ्तार गौरतलब है की कि दिनांक 01.09.2022 को दिवानी न्यायालय में पेशी पर आया हुआ बंदी विक्की पुत्र राकेश सिंह उम्र- 36 वर्ष निवासी- डेहरिआनसोन थाना- डेहरी जनपद रोहतास, प्रांत- बिहार द्वारा साथ में लगे पुलिस कर्मी को गुमराह करके फरार हो गया था। जिस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 924/22 धारा 223/224 भादवि थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर में पंजीकृत किया गया।

 पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर सोमेन वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  विपुल कुमार श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में इस संवेदनशील घटना के फरार बंदी उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिये जमीनी सूचना विकसित करने के लिये SHO नगर के नेतृत्व में डिजिटल सूचना विकसित कर थाना को0नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 924/22 धारा 223/224 भादवि सें सम्बंधित 25000 रु0 इनामिया फरार अभियुक्त विक्की पुत्र राकेश सिंह उम्र- 36 वर्ष निवासी- डेहरिआनसोन थाना- डेहरी जनपद रोहतास, प्रांत- बिहार को मुखबिर खास की सूचना पर मालगोदाम मोड़ से आज दिनांक 17.09.22 को समय 08.40 बजे सुबह गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिये श्रीमान डी0आई0जी0 महोदय के अनुमोदनोपरान्त पुलिस टीम को 25000/- रूपये का ईनाम दिया जायेगा।

अभियुक्त का नाम पता

 विक्की पुत्र राकेश सिंह उम्र- 36 वर्ष निवासी- डेहरिआनसोन थाना- डेहरी जनपद रोहतास, प्रांत- बिहार

अपराधिक इतिहास 

1. मु0अ0सं0 64/19 धारा 302/436/506/326ए भा0द0वि0 व 3(2)(IV)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 

2. मु0अ0सं0 924/22 धारा 223/224 भादवि थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 

3. मु0अ0सं0 977/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 

बरामदगी 

1. 01 अदद .12 बोर अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. श्री रामआशीष उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

2. उ0नि0 आनंद प्रकाश श्रीवास्तव थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

3. उ0नि0 मुकेश कुमार थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 

4. उ0नि0 नियाजी हुसैन थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

5. हे0का0 अनुराग सर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर

6. हे0का0 संतोष स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

7. हे0का0 समरजीत स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

8. का0 विकास स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

9. का0 तेजभान स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

10. का0 अभिषेक स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

11. का0 शैलेष राजभर स्वॉट टीम जनपद सुलतानपुर

12. का0 श्यामसुन्दर थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर

13. का0 शकील थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर 

14. का0 अजय पटेल थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर