सेवा पखवारा के आठवें दिन भाजपा ने 170 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

  • दिव्यांगजन होते है ईश्वरीय शक्ति संपन्न : शंकर गिरि
  • दिव्यांग ईश्वर के सबसे प्रिय, इनके होते हैं अलग गुण : शंकर गिरि
  • दिव्यांगजनों के आत्मबल को बढ़ाना हम सबका दायित्व : सीडीओ
  • 170 दिव्यांगों को बांटे गए सहायक उपकरण

सुलतानपुर ।24 सितम्बर 2022 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से मनाए जा रहे सेवा पखवारा के आठवें दिन भाजपा ने 170 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की।शनिवार को शहर के पं• रामनरेश त्रिपाठी सभागार में दिव्यांग एवं सशक्तिकरण विभाग के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा दिव्यांगजन दिव्य व ईश्वरीय शक्ति संपन्न होते हैं। 

दिव्यांग वे लोग हैं जो ईश्वर के सबसे प्रिय हैं। इनके पास अलग गुण हैं।उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको दिव्यांगों के सहयोग हेतु शपथ लेना चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा दिव्यांगजनों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना और उनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आलोक आर्य के संचालन में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,विधायक सीताराम वर्मा व राजेश गौतम ने संबोधित किया।

 दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश किरण ने आए हुए अतिथियों व दिव्यांगजनों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शनिवार को मुख्य अतिथि शंकर गिरि, सीडीओ, एमएलसी व विधायक गणों ने 170 दिव्यांगों को माल्यार्पण कर 50 ट्राई साइकिल, 25 व्हीलचेयर, 25 कान की मशीन, 20 स्मार्ट केन व 50 बैसाखी जैसे सहायक उपकरण वितरित किये। 

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,सुनील वर्मा,विजय त्रिपाठी,

घनश्याम चौहान, धर्मेन्द्र कुमार,जगदीश चौरसिया,प्रदीप शुक्ला, एलके दुबे ,चन्दन नारायण सिंह,रेखा निषाद, इन्द्रदेव मिश्रा अरूण द्विवेदी,गांधी सिंह,कृष्ण कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, वीरेंद्र भार्गव,द्वारिका द्विवेदी, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, सुभाष वर्मा,मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह, अखिलेश सिंह, दान बहादुर तिवारी,संजय शर्मा ,राजकुमार जायसवाल, रेनू सिंह प्रदीप शर्मा,रेनू तिवारी, रचना अग्रवाल, मंजू तिवारी,पूनम अग्रहरि, प्रदीप दूबे, सौरभ पाण्डेय,मोहित साहू आदि मौजूद रहे।