जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शोभा यात्रा को

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क 

सुल्तानपुर।आज दिनांक 15 अगस्त 2022 दिन सोमवार को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण समिति के सम्मानित सदस्य माननीय हिमांशु मालवीय जी के नेतृत्व में सुल्तानपुर नगर क्षेत्र के पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार से तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाधिकारी महोदय श्रीमान रवीश गुप्ता जी उपस्थित रहे शोभा यात्रा रामनरेश त्रिपाठी सभागार से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई सभागार पर समाप्त हुई

यात्रा की शुरुआत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जी ने हरी झंडी देकर की इस मौके पर श्रीमान मालवीय जी द्वारा जिलाधिकारी महोदय रवीश गुप्ता जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनका स्वागत और अभिवादन किया कार्यक्रम में सरस्वती विद्या शिशु मंदिर के सिरवारा रोड के छात्र-छात्राएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भारत माता और वंदे मातरम के नारों से शहर गूंज उठा इस मौके पर शहर के समस्त सम्मानित व्यापारी गण बबलू जायसवाल गिरधर गोपाल अग्रवाल सत्य प्रकाश पांडे मनीष साहू नरोत्तम कनोडिया रवि गुप्ता राकेश कुमार अग्रहरी प्रशांत कसौधान चक्रपाणि ओझा मनीष गुप्ता हिमांशु गुप्ता दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे