सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आज भी जारी रहा क्षेत्र भ्रमण अभियान

रिपोर्ट_प्रभ जोत सिंह जिला ब्यूरो चीफ

इंडेविन टाइम्स न्यूज नेटवर्क

  • नागपंचमी के त्यौहार पर क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में हुये शामिल, लोगों को दी बधाइयां।
  • क्षेत्र में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां।
  • शहर में शाहगंज चौराहे पर ऐतिहासिक नागपंचमी मेले का किया उद्घाटन।

सुल्तानपुर।जनपद के विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। नागपंचमी के त्यौहार के अवसर पर आज जहां विनोद सिंह कई कार्यक्रमों में शामिल हुये और लोगों को बधाइयाँ दीं। वहीं जनसंपर्क कर लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियां भी शेयर की। इसी कड़ी में आज पूर्व मंत्री सबसे पहले दूबेपुर ब्लाक के मिटई का पुरवा गांव पहुंचे, जहां अम्बेडकर पार्क में आयोजित चौपाल में शामिल होकर लोगों से जनसम्पर्क किया साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू करवाते हुये पात्रो से उसका लाभ लेने का अनुरोध किया।

 यहां से निकलने के बाद विधायक विनोद सिंह दूबेपुर के प्रगति प्रेरणा महिला लघुउद्योग पहुंचे और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान दूबेपुर के खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह भी मौजूद रहे। यहां पर वे विवेक सिंह के घर के सामने आयोजित चौपाल में लोगों से रूबरू हुये। लोगों का हाल चाल लिया साथ ही आश्वस्त किया कि मैं भी कहीं बाहर का नही बल्कि आप सभी के बीच का हूँ, आप सभी के सहयोग से मुझे विधायक बनने का सौभाग्य मिला है, लिहाजा आप सभी की मदद के लिये हमेशा तैयार हूँ। इस दौरान पूर्व मंत्री ने लोगों के साथ बैठकर खिचड़ी भोज का आनंद लिया। यहां के बाद वे आरडीह गांव पहुंचे जहां गांव के ही अतुल सिंह के दरवाजे पर आयोजित चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। यहां कई लोगों की समस्याएं सुनकर कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि कुछ समस्यायों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

यहां के बाद स्थानीय विधायक विनोद सिंह लोहरामऊ गांव पहुंचे, जहां सुभाष जी की अगुवाई में बालक बालिकाओ के लिये आयोजित प्रदेश स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया। पूर्व मंत्री ने यहां सभी नागपंचमी की बधाई दी साथ ही खिलाडियो का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान वहां रमजान पहलवान द्वारा विधायक विनोद सिंह सहित तमाम मंचासीन लोगों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राम शब्द मिश्रा, राम चन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र शुक्ला, मथुरेश श्रीवास्तव, निष्ठा शर्मा, अंश द्विवेदी, राहुल शुक्ला, श्याम बहादुर पांडेय, संदीप शुक्ला सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।

यहां के बाद विधायक विनोद सिंह शहर के शाहगंज चौराहे पर पहुंचे। जहां ऐतिहासिक नागपंचमी के मेले में पूजन अर्चन कर उसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को नागपंचमी एवं गुड़िया के पर्व की बधाई दी। गौरलतब हो कि नागपंचमी के त्यौहार हर साल श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में सुल्तानपुर के शाहगंज चौराहे पर वृहद स्तर पर मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, समाजसेवी सरदार बलदेव सिंह, अमर बहादुर सिंह, सभासद मनीष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।